एक प्रेम ऐसा भी; पाकिस्तानी पादरी के प्यार में पड़ी मुंबई की महिला, 12 साल के बेटे को लेकर होटल गई और फिर....

मुंबई से 43 वर्षीय एक महिला ने पाकिस्तानी पादरी के प्यार में पड़कर अवैध रूप से बॉर्डर पार किया और पाकिस्तान पहुंच गई। महिला अपने 12 वर्षीय बेटे को लद्दाख में घूमने के बाहने ले गई और होटल में उसे छोड़कर हुंदरमन गांव से पाकिस्तान पहुंच गई। जहां पाकिस्तानी रेंजर्स ने उसे बीएसएफ के हवाले कर दिया। अब नागपुर में एटीएस की टीम उससे पूछताछ कर रही है।

देश के अलग-अलग हिस्सों से आजकल प्रेम संबंधों से जुड़े चौंकाने वाले किस्से सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मुंबई से आया है, जहां 43 वर्षीय एक महिला ने पाकिस्तानी पादरी के प्रेम में पड़कर हैरानी भरा कांड कर डाला। महिला अपने 12 साल के बेटे को लेकर घूमने के बहाने लेह-लद्दाख गई। जहां होटल में बेटे को छोड़कर वह बॉर्डर पार कर पाकिस्तान पहुंच गई। लेकिन पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने उसे पकड़कर बीएसएफ को सौंप दिया।

Meta AI

Meta AI

हुंदरमन गांव से पाकिस्तान पहुंची महिला

मुंबई की रहने वाली 43 वर्षीय सुनीता जामगड़े की पाकिस्तानी पादरी से ऑनलाइन बातचीत शुरू हुई। जिसके बाद उसने पादरी के प्रति प्यार का इजहार किया। जिसके बाद उसने पाकिस्तान जाने की योजना बनाई। वह अपने 12 साल के बेटे को लेकर घूमने के बहाने लेह लद्दाख गई। जहां पर एक होटल में रुकी और अपने बेटे को वहीं छोड़ दिया। जिसके बाद महिला कारगिल के सीमवर्ती गांव हुंदरमन से पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश कर दिया। लेकिन बॉर्डर पार करते ही उसे पाकिस्तानी रेंजर्स ने पकड़ लिया।

End of Feed