Mumbai Weather Update: उत्तर भारत में लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां पर लोगों को ठंड से थोड़ा भी आराम नहीं मिल रहा है। वहीं उत्तर भारत की ठंड का असर महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में भी देखने को मिल रहा है। लगातार मुंबई सहित कई जिलों का तापमान गिरता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार नए साल पर भी मुंबई वालों को हल्की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को मुंबई का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा है।
मुंबई में बढ़ी ठंड (प्रतीकात्मक तस्वीर)
शनिवार को मुंबई की सुबह धूंध और ठंड के साथ हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि 31 दिसंबर और 1 जनवरी को तापमान के और नीचे जाने की संभावना है। विभाग के मुताबिक नए साल की शुरुआत कुछ ठंडे दिनों के साथ होने की संभावना है, मौसम विज्ञानियों ने भविष्यवाणी की है, नए साल की पूर्व संध्या के बाद न्यूनतम तापमान 15-16 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा।
