Mumbai Water Cut: मुंबई में 31 जुलाई को जलापूर्ति ठप! 14 घंटे तक इन इलाकों में नहीं आएगा पानी

बीएमसी गुरुवार को सुबह 9 बजे से रात 11 बजे तक पाली हिल जलाशय पर चार वाल्व बदलने का काम करेगी। इस मरम्मत कार्य के चलते कई इलाकों में 14 घंटे तक पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। साथ ही कुछ हिस्सों में पानी का दबाव कम रहेगा। नागरिकों को पानी पहले से स्टोर करके रखने की सलाह दी गई है।

Mumbai Water Cut: मुंबई में 31 जुलाई को कई इलाकों में 14 घंटे तक पानी की कटौती का सामना करना पड़ेगा। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) गुरुवार को बांद्रा के पाली हिल जलाशय में मरम्मत कार्य करेगी। जिसके चलते बांद्रा और खार के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस दौरान कुछ इलाकों में पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। वहीं कुछ अन्य जगहों पर पानी का दबाव कम रहेगा।

Water- istock

सांकेतिक फोटो (istock)

मुंबई के इन इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित

बीएमसी 31 जुलाई को बांद्रा के पाली हिल जलाशय में पानी के इनलेट और आउटलेट पर चार वाल्व बदलने का काम करेगी। यह मरम्मत कार्य सुबह 9 बजे से रात 11 बजे तक चलेगा। जिसके कारण हनुमान नगर, लक्ष्मी नगर, यूनियन पार्क (रोड नंबर 1 से 4), पाली हिल और चुइम गांव के कुछ हिस्सों में पानी की आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं कांतवाडी, पाली नाका, पाली गांव, शेरली, राजन और माला गांव, खार डांडा कोलीवाड़ा, दांडपाड़ा, चुइम गांव, गझधरबांध की कुछ झोपड़पट्टियां और पश्चिम खार के कुछ इलाके कम दबाव से पानी मिलेगा।

End of Feed