Mumbai News: बांद्रा फ्लाईओवर पर कांस्टेबल ने रॉन्ग साइड दौड़ाई बाइक, Video वायरल, यूजर्स ने सुनाई खरी खोटी

मुंबई वर्ली सी लिंक के पास बांद्रा फ्लाईओवर पर एक ट्रैफ़िक पुलिसकर्मी गलत साइड में बाइक लेकर जा रहा था। इसका वीडियो वायरल भी वायरल हुआ है।

मुंबई: मायानगरी मुंबई अक्सर ट्रैफिक जाम में फंसी नजर आती है। इसके लिए शहर की पुलिस तमाम जतन कर लोगों को जाम के झाम से मुक्त कराती है। हालांकि, इस शहर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों की भी कमी नहीं है। लेकिन, इस बार माजरा कुछ उल्टा है। दरअसल, इस बार किसी आम आदमी ने नहीं, बल्कि ट्रैफिक पुलिस के सिपाही ने ही नियमों का उल्लंघन किया है। ये मामला बांद्रा फ्लाईओवर का है, जहां एक कांस्टेबल का वीडियो क्लिप सामने आया है, जिसमें वह रॉन्ग साइड से बाइक लेकर आ रहा है।

Mumbai Traffic Constable Spotted Riding Bike On Wrong Side Of Bandra Flyover

बांद्रा फ्लाओवर पर रॉन्ग साइड बाइक ड्राइव

ट्रैफिक नियमों को लेकर छिड़ी बहस

बताया जा रहा है कि इसमें दो ट्रैफिक कांस्टेबल शामिल थे, जिसमें एक को दूसरे के साथ शामिल होने से पहले यू टर्न लेते देखा गया है। हालांकि, वीडियो में यह स्पष्ट तौर पर दिखाई नहीं दे रहा है। यह घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है। इस वीडियो क्लिप के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रैफिक नियमों को लेकर बहस छिड़ गई है। यूजर्स ने लिखा है कि कानून का पालन करने वाले ट्रैफिक का भी पालन करें। पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी इस तरीके की गतिविधियों में शामिल न हों। हालांकि, कैमरे में स्पष्ट समझ नहीं आ रहा है। लेकिन, बताया जा रहा है कांस्टेबल 80 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से गाड़ी दौड़ा रहा था।

End of Feed