Mumbai News: 8 दिनों के लिए बंद हुआ त्र्यम्बकेश्वर मंदिर, नहीं मिलेगी की किसी भी भक्त को एंट्री, जानें क्या है वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 5, 2023, 02:07 PM IST

Mumbai News: नासिक शहर से लगभग 28 किमी दूर त्र्यंबकेश्वर मंदिर अगले आठ दिनों के लिए बंद रहने वाला है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) मंदिर के ज्योतिर्लिंग के रख-रखाव का काम कर रहा है, जिसके कारण मंदिर आम भक्तों के लिए आठ दिन तक के लिए बंद रखा जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • त्र्यंबकेश्वर मंदिर अगले आठ दिनों के लिए बंद
  • एएसआई मंदिर के ज्योतिर्लिंग के रखरखाव का काम करेगा
  • प्रथागत दैनिक पूजा जारी रहेगी

Mumbai News: महाराष्ट्र का त्र्यंबकेश्वर मंदिर भारत के पुराने मंदिरों में से एक है। यह नासिक शहर से लगभग 28 किमी दूर स्थित है। त्र्यंबकेश्वर मंदिर के प्रति तमाम भक्तों की खास श्रद्धा रही है। यही वजह है जो रोजाना यहां हजारों भक्तों की भीड़ देखने को मिलती है। इस मंदिर में दर्शन से लिए दुनियाभर से श्रद्धालुओं आते हैं। लेकिन आने वाले 8 दिनों तक अब त्र्यंबकेश्वर मंदिर के भक्त दर्शन नहीं कर सकेंगे। यह मंदिर 5 जनवरी से आठ दिनों तक बंद रहेगा। इस बात की जानकारी श्री त्र्यंबकेश्वर देवस्थान ट्रस्ट के सचिव और त्र्यंबक नगर पालिका के सीईओ संजय जाधव ने दी है।

Temple website

त्र्यंबकेश्वर मंदिर आठ दिनों के लिए बंद

उन्होंने बताया कि इन आठ दिनों तक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) मंदिर के ज्योतिर्लिंग के रखरखाव का काम करेगा। जाधव ने कहा है कि इस आठ दिनों की अवधि के दौरान किसी भी श्रद्धालु को मंदिर के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। त्र्यंबकेश्वर मंदिर, भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह ब्रह्मगिरी पहाड़ी के तल पर स्थित है। मुंबई से इसकी दूरी करीब 173 किलोमीटर है।

End of Feed