मतगणना के दिन मुंबई में इस रूट पर नहीं जा सकेंगे भारी वाहन, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Mumbai Traffic Advisory: मुंबई में 4 जून के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। जिसके तहत शंकरवाड़ी से दहिसर चेक नाका तक निजी बसों और भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिंबध लगाया गया है, जोकि सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक रहेगा।

Mumbai Traffic Advisory: लोकसभा चुनाव के सभी चरणों के मतदान पूरे हो गए हैं। अब लोग बेसब्री से चुनाव के नतीजे आने का इंतजार कर रहे हैं। 4 जून को देशभर की लोकसभा सीटों पर मतगणना होगी। मुंबई के नेस्को प्रदर्शन केंद्र में भी मतगणना की तैयारी कर ली गई है। इस दिन वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से हो, इसके लिए मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत 4 जून को भारी वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। इस दिन शंकरवाड़ी से दहिसर चेक नाका तक निजी बसों और भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। यह प्रतिबंध सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक लागू रहने वाला है।

Delhi Traffic Police

मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने जारी एडवाइजरी

इस रास्ते पर रहेगी रोक

मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करके यह जानकारी दी है। आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि बृहन्मुंबई शहर के जोगेश्वरी यातायात प्रभाग के तहत स्ट्रांग रूम वेटनरी कॉलेज और नेस्को प्रदर्शनी केंद्र में मतगणना केंद्र है। जहां सुचारू रूप से यातायात के संचालन और प्रबंधन के लिए शंकरवाड़ी से दहिसर चेक नाका तक पश्चिमी एक्सप्रेस राजमार्ग पर सभी तरह की सड़कों पर आने जाने वाले भारी वाहनों के प्रवेश और आवागमन पर रोक लगाई गई है।

End of Feed