Mumbai News: मुंबई में ओला और रैपिडो पर बड़ी कार्रवाई, बिना परमिट बाइक–टैक्सी चलाने पर FIR दर्ज

मुंबई में बिना वेरिफिकेशन बाइक और टैक्सी चलाने पर ओला–रैपिडो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दोनों कंपनियों पर आरोप है कि वे राज्य सरकार और रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (RTA) से बिना अनुमति लिए दोपहिया टैक्सी सेवाएं चला रही थीं। साथ ही ड्राइवरों का उचित वेरिफिकेशन भी नहीं किया जा रहा था। RTO की शिकायत पर पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट और बीएनएस की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Mumbai News: मुंबई के अंबोली पुलिस थाने ने राइड-शेयरिंग कंपनियों ओला और रैपिडो के डायरेक्टर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि दोनों कंपनियां राज्य सरकार और रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (आरटीए) से अनुमति लिए बिना मुंबई में बाइक-टैक्सी सेवाएं चला रही थीं। अंबोली पुलिस ने यह मामला रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस (आरटीओ) की शिकायत पर दर्ज किया है। शिकायत में बताया गया कि दोनों कंपनियां अपने मोबाइल ऐप के जरिए शहर की सीमाओं में दोपहिया टैक्सी सेवाएं चला रही थीं, जबकि इसके लिए उन्हें किसी प्रकार की आधिकारिक मंजूरी नहीं मिली थी।

bike taxi - istock

सांकेतिक फोटो (istock)

मुंबई में बिना परमिशन चल रही ओला-रैपिडो की बाइक-टैक्सी

पुलिस के अनुसार, ओला और रैपिडो दोनों लंबे समय से मुंबई में दोपहिया टैक्सी सेवाएं चला रहे हैं। इन ऐप-आधारित सर्विसेज के माध्यम से यात्री आसानी से बाइक-टैक्सी बुक कर रहे थे, लेकिन ट्रांसपोर्ट विभाग से इन सेवाओं को कोई अनुमति नहीं दी गई थी। पुलिस का कहना है कि इस तरह की सेवाएं पूरी तरह अवैध हैं और कंपनियां इससे कमाई भी कर रही थीं। इसलिए इसे नियमों का सीधा उल्लंघन माना गया है।

End of Feed