मुंबई की MIDC पुलिस स्टेशन ने पालघर में एक ड्रग्स फैक्टरी का भंडाफोड़ किया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से लाखों का ड्रग्स और ड्रग्स बनाने वाला कच्चा मैटेरियल बरामद किया। आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने 7 दिनों के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। MIDC पुलिस ने ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर लाखों का MD ड्रग्स बरामद किया और लाखों का ड्रग्स बनाने वाला सामग्री बरामद किया।
मुंबई में अवैध ड्रग्स फैक्ट्री का खुलासा
कुख्यात बदमाश पर 13 मामले दर्ज
मुंबई की एमआईडीसी पुलिस स्टेशन की हद में एक स्कोडा कार जो संदिग्ध तरीके से तेज गति से जा रही थी। उस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने उस कार को रोका और गाड़ी चला रहे शख्स को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू की तो उसके पास से MD ड्रग्स बरामद हुआ। पुलिस ने उसको हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सारा राज खोल दिया। मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी एक कुख्यात बदमाश है और उसके ऊपर अन्य 13 मामले पहले से दर्ज हैं।
गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने इस मामले में आगे जांच करते हुए एक ड्राइवर प्रतीक सुदर्शन जाधव (उम्र 24 वर्ष)जो पालघर निवासी है, उसको हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसके पास से भी MD ड्रग्स मिला। इसके अलावा इस मामले में पुलिस ने आगे जांच करते हुए गिरफ्तार किए हुए आरोपियों से पूछताछ की और उसके बाद टेक्निकल सबूत के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग टीम गठित की और मिले सबूत के आधार पर राजाराम खटके, उम्र 43 वर्ष के मीना केमिकल्स, तारापुर,MIDC, जिला पालघर के 'प्रोकेम फार्मास्युटिकल लैब' पर छापा मारा गया। उस लैब से MD ड्रग्स और बिक्री के लिए तैयार कच्चा माल और उत्पादन सामग्री जब्त की गई।
मुंबई पुलिस के जोन 10 के डीसीपी दत्ता नलावडे ने बताया तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उन्हें 7 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।
