Mumbai Trans Harbour Link: अटल सेतु पर इस स्पीड से दौड़ेगी गाड़ियां, जानें क्या है मुंबई पुलिस की एडवाइजरी

Mumbai Trans Harbour Link: मुंबई में बने मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का उद्घाटन पीएम द्वारा 12 जनवरी को किया जाएगा। उद्घाटन से पहले ही मुंबई पुलिस ने भारत के सबसे बड़े समुद्र ब्रिज पर दौड़ने वाली गाड़ियों को लेकर नियमों की घोषणा कर दी है।

Mumbai Trans Harbour Link: मुंबई में बनने वाला अटल सेतु केे उद्घाटन में अब अधिक समय नहीं है। 18,000 करोड़ की लागत से बने अटल सेतु को 'मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक' (MTHL) के नाम से भी जाना जाता है। इसके उद्घाटन से पहले ही मुंबई पुलिस ने एक बड़े फैसले लिए हैं। मुंबई पुलिस ने वाहनों की गति को लेकर कुछ अहम नियमों की घोषणा की है। बता दें कि अटल सेतु भारत का सबसे लंबा समुद्र पुल है। इसका निर्माण 6 लेन में किया गया है, जिसका उद्घाटन 12 जनवरी को प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा। आइए जाने क्या है वो महत्वपूर्ण नियम और कानून।

Mumbai Police Announced Speed Limit Rules for MTHL Atal Setu

मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक

मुंबई पुलिस ने अटल सेतु को लेकर की घोषणा

अटल सेतु के उद्घाटन से पहले ही मुंबई पुलिस ने हाई स्पीड को लेकर नियम की घोषणा की है। जानकारी के अनुसार इस सेतु पर चलने वाले 4 पहिया वाहनों की अधिकतम गति सीमा 100 किमी प्रति घंटा की तय की गई है। इतना ही नहीं पुलिस द्वारा पुल पर चढ़ने और उतरे की गति सीमा भी तय की गई है। जानकारी के अनुसार ये सीमा 40 किलोमीटर प्रति घंटा की है। चार पहिया वाहन की गति सीमा को तय करते हुए दोपहिया और तिपहिया वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया गया है।

End of Feed