मुंबई: मॉनसून में मौसम की अपडेट जानकारी मोबाइल फोन पर मिलेगी, SMS से किया जाएगा सतर्क

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 17, 2023, 10:03 AM IST

जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने मौसम की जानकारी देने के लिए एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है...

Wheathe Update on Mobile: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के निवासियों को मॉनसून के दौरान मौसम से जुड़ी अपडेट जानकारी उनके मोबाइल फोन पर मिलेगी। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने यह जानकारी दी। बीएमसी की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान के अनुसार जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने मौसम की जानकारी देने के लिए एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है और उसके पास ऐसी प्रणाली है जिसके जरिए मौसम से जुड़ी जानकारी उसी समय दी जा सकती है।

weather update on mobile

मॉनसून में मौसम की अपडेट जानकारी मोबाइल फोन पर

एसएमएस के जरिए सतर्क किया जाएगा

बयान में कहा गया कि आपात स्थिति में नागरिकों को एसएमएस के जरिए सतर्क किया जाएगा। बीएमसी के आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने विभिन्न एजेंसियों के साथ आपदा प्रबंधन और मॉनसून से जुड़ी तैयारियों को लेकर एक बैठक की। बयान के अनुसार चहल ने सभी विभागों और एजेंसियों को मॉनसून के दौरान पेश आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए समन्वय बढ़ाने को कहा है।

End of Feed