Mumbai Building Collapsed: मुंबई में आवासीय इमारत का एक हिस्सा ढहा, 7 लोग घायल

Mumbai Building Collapsed: मुंबई में एक आवासीय इमारत का एक हिस्सा अचानक ढह गया है। इस घटना में करीब सात लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। पुलिस की टीम घटनास्थल पर मौजूद है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Mumbai Building Collapsed: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक पुरानी आवासीय इमारत का एक हिस्सा अचानक ढह गया है। इसके मलबे में दबने से 7 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। राहत-बचाव कार्य अभी जारी है। हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Mumbai Building Collapsed (Photo- Canva)

मुंबई में आवासीय इमारत का एक हिस्सा ढहा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना मध्य मुंबई के मदनपुरा इलाके में स्थित एक मंजिला फानूसवाला बिल्डिंग की है। बुधवार दोपहर करीब 12.48 बजे इस आवासीय इमारत का एक हिस्सा गिर गया, जिसकी चपेट में आने सात लोग घायल हो गए। इन सभी लोगों को दो अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और मलबा हटाने का कार्य शुरू किया गया।

End of Feed