Mumbai News: सेल्फी लेने में मशगूल थी महिला और नाबालिग, संतुलन बिगड़ा और पानी में गईं बह; मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 16, 2022, 07:03 PM IST

Mumbai News: पालघर जिले के वैतरणा जेट्टी में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। वैतरणा जेट्टी के पानी में गिरने से एक महिला और नाबालिग लड़की की मौत हो गई है। यह दोनों पानी के किनारे खड़े होकर सेल्फी ले रहे थे, इस दौरान महिला और नाबालिग का संतुलन बिगड़ गया और पानी में गिर गईं।

KEY HIGHLIGHTS
  • पालघर जिले के वैतरणा जेट्टी में एक दर्दनाक हादसा हो गया
  • वैतरणा जेट्टी के पानी में गिरने से एक महिला और नाबालिग की मौत
  • सेल्फी लेने के दौरान हुआ बड़ा हादसा

Mumbai News: कुछ लोग अपने फोन से तस्वीरें और सेल्फी लेने के लिए काफी उतावले रहते हैं। यह उतावलापन बहुत बार इस हद तक बढ़ जाता है कि, लोग तस्वीरें लेते वक्त समय और जगह तक भी नहीं देखते हैं। तस्वीरें लेते वक्त बहुत बार लोग बड़े हादसे का भी शिकार हो जाते हैं और अपनी जान तक गंवा देते हैं। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र सामने आया है, जहां एक महिला और नाबालिग लड़की की पानी में डूबकर मौत हो गई है।

mumbai news

मुंबई में डूबने से दो की मौत (Representative Image)

महाराष्ट्र के पालघर जिले के वैतरणा जेट्टी की है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि, शनिवार शाम 24 साल की एक महिला और एक नाबालिग की उस समय डूबने से मौत हो गई जब वह सेल्फी ले रही थीं। यह दोनों घूमने आए एक ग्रुप का हिस्सा थीं। मृतक नाबालिग की उम्र 15 साल थी।

End of Feed