Mumbai Rain: रातभर भारी बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भरा, दिन में Low और रात को High Tide की चेतावनी

Mumbai Rain News: आमची मुंबई में रातभर हुई भारी बारिश के बाद शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया। पानी भरने से शहर में ट्रैफिक जाम की स्थिति देखने को मिली। इसके अलावा आज दिन में और रात में भी हाई टाइड की चेतावनी दी गई है।

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मुंबई शहर में रातभर हुई बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भर गया है। बारिश के बाद कुछ निचले इलाकों में जलभराव से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। नगर निकाय अधिकारियों ने आज यानी सोमवार 21 जुलाई की सुबह यह जानकारी दी। शहर में आज सुबह से बारिश कुछ कम हुई है, लेकिन पूर्वी भागों और पूर्वी उपनगरों में भारी बारिश का दौर जारी है।

Mumbai Rain pti

मुंबई में भारी बारिश से निचले इलाकों में पानी भरा (फोटो - PTI - मई में हुई बारिश का फाइल फोटो)

मुंबई में भारी बारिश के चलते एयर इंडिया का एक विमान थोड़ी देर के लिए रनवे से भटक गया। कोच्चि से मुंबई आ रही एयर इंडिया A320 (VT-TYA) की उड़ान AI 2744 भारी बारिश में मुंबई रनवे पर उतरते समय रनवे से थोड़ा हटकर कच्ची जगह पर चली गई। यह घटना सुबह 10:30 बजे हुई, लेकिन विमान तुरंत ही पक्की सतह पर वापस आ गया और सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

End of Feed