Mumbai News: सिन्नर से शिरडी आने और जाने वालों के लिए बहुत जल्द अच्छी खबर मिलने वाली है। सिन्नर-शिरडी राजमार्ग पूरी तरह से जल्द आम यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा, जिसके बाद सिन्नर से शिरडी आने-जाने में ज्यादा समय नहीं लेगा। सिन्नर से शिरडी राजमार्ग के चौड़ीकरण और निर्माण का काम तीन साल पहले अक्टूबर 2020 से शुरू हुआ था, जो इस साल मार्च में पूरा हो जाएगा। इस बात की जानकारी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों ने दी है।
सिन्नर-शिरडी राजमार्ग जल्द होगा शुरू (प्रतीकात्मक तस्वीर)
एनएचएआई के अधिकारियों ने कहा है कि, सिन्नर से शिरडी राजमार्ग का 51 किमी के खंड का 85 प्रतिशत काम पहले ही पूरा हो चुका था और आम लोग इसे इस्तेमाल भी कर रहे थे। बाकी का बचा हुआ काम अगले ढाई महीने में पूरा कर लिया जाएगा। इस तरह सड़क मार्ग से शिरडी की यात्रा करने वाले भक्त आने वाले कुछ महीनों में एक सुगम सवारी का फायदा उठा सकते हैं।
