Mumbai News: मुंबई का बाबुलनाथ मंदिर पूरे देश में मशहूर हैं। दूर-दूर से लोग यहां भगवान शिव के दर्शन करने के लिए आते हैं। बाबुलनाथ मंदिर पर हर सोमवार हजारों भक्तों की भीड़ दर्शन के लिए आती हैं। वहीं शिवरात्रि पर यह भीड़ कई गुना बढ़ जाती हैं। शिवरात्रि के मौके पर हम आपको बाबुलनाथ मंदिर के जुड़ी खास बातों के बारे में बताते हैं। यह मंदिर मालाबार हिल्स के दक्षिण में एक छोटी सी पहाड़ी पर मौजूद है। बाबुलनाथ भगवान शिव को समर्पित एक प्राचीन मंदिर है। मरीन ड्राइव के आखिर में स्थित, यह मंदिर सोलंकी राजवंश के समय का है, उन्होंने 13 वीं शताब्दी तक पश्चिमी भारत पर शासन किया था।
बाबुलनाथ मंदिर है काफी मशहूर (फाइल फोटो)
माना जाता है कि मंदिर के निर्माण से बहुत पहले इस जगह पर एक शिवलिंग मौजूद था, यहां मुख्य देवता की पूजा की जाती है। सदियों से, श्रद्धालु मंदिर तक पहुंचने के लिए 110 सीढ़ियां चढ़ते आए हैं। बाबुलनाथ मंदिर मराठी शैली की वास्तुकला से सजा हुआ है।
