Mumbai News: शिरडी भक्तों को रेलवे की ओर से खास तोहफा, तिरुपति-औरंगाबाद स्पेशल ट्रेनें शिरडी तक बढ़ी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 12, 2023, 02:03 PM IST

Mumbai News: साईं बाबा मंदिर जाने वाले भक्तों के लिए अच्छी खबर है, शिरडी तक चलेंगी तिरुपति-औरंगाबाद-तिरुपति विशेष ट्रेनें। दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) ने तिरुपति-औरंगाबाद-तिरुपति मार्ग पर शिरडी तक विशेष ट्रेनों के परिचालन का विस्तार किया है। यह सभी विशेष ट्रेनें संशोधित समय सारणी के अनुसार विस्तृत मार्गों पर चलाई जाएंगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • साईं बाबा मंदिर जाने वाले भक्तों के लिए अच्छी खबर
  • दक्षिण मध्य रेलवे शिरडी तक चलेंगी विशेष ट्रेनें
  • संशोधित समय सारणी के अनुसार विस्तृत मार्गों पर चलाई जाएंगी ट्रेनें


Mumbai News: महाराष्ट्र के शिरडी के साईं बाबा मंदिर के प्रति लाखों-करोड़ों लोगों की श्रद्धा रही है। इस कारण हर रोज इस मंदिर में साईं बाबा के दर्शन के लिए हजारों भक्तों की लंबी लाइन लगी होती है। साईं बाबा मंदिर में देश और विदेश से लोग दर्शन के लिए आते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए अब महाराष्ट्र के दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने तिरुपति-औरंगाबाद-तिरुपति मार्ग पर शिरडी तक विशेष ट्रेनों के परिचालन का विस्तार किया है।

Mumbai Train News

शिरडी तक चलेंगी विशेष ट्रेनें (प्रतीकात्मक तस्वीर)

दक्षिण मध्य रेलवे के इस फैसले से शिरडी साईं बाबा मंदिर के दर्शन करने वाले भक्तों के बीच काफी खुशी का माहौल है। रेलवे की ओर से इसको लेकर एक आधिकारिक विज्ञप्ति भी जारी की गई है। जिसमें कहा है कि, यह सभी विशेष ट्रेनें संशोधित समय सारणी के अनुसार विस्तृत मार्गों पर चलाई जाएंगी।

End of Feed