Mumbai : सोशल मीडिया कमेंट ने ली शख्स की जान, छोटी सी बात पर हुआ बड़ा विवाद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 20, 2023, 03:16 PM IST

Mumbai Crime News: नासिक के सतपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां दो भाइयों ने मिलकर एक शख्स को मौत के घाट उतार दिया। मृतक ने आरोपियों के सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट किया था, जिससे दोनों नाराज हो गए थें और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दो भाइयों ने मिलकर एक शख्स को मौत के घाट उतारा
  • मृतक ने आरोपियों की सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट किया था
  • कमेंट से नाराज भाइयों ने पीट-पीटकर की हत्या

Mumbai Crime News: बीते कुछ सालों में सोशल मीडिया के जरिए अपराध की घटनाएं बढ़ीं हैं। लोग अपने पोस्ट को लेकर छोटी-छोटी बातों पर जरूरत से ज्यादा गुस्सा हो जाते हैं और एक-दूसरे के जान के दुश्मन भी बन जाते हैं। हालांकि पुलिस इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए हर संभव कोशिश करती रहती है। अब एक बार फिर से महाराष्ट्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दो लोगों ने मिलकर साथ काम करने वाले एक शख्स को सोशल मीडिया पर किए गए एक कमेंट से इतने नाराज हो गयें कि व्यक्ति की हत्या कर दी।

दो भाइयों ने की एक शख्स की हत्या

दो भाइयों ने की एक शख्स की हत्या

घटना महाराष्ट्र के नासिक की है। मृतक की पहचान संतोष जायसवाल के तौर पर हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का रहने वाला था। मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया है कि संतोष जायसवाल नासिक के सतपुर के गोरक्षनाथ रोड पर रहता था। वह 30 साल का था। संतोष जायसवाल सतपुरा के एक गैरेज में बतौर मैकेनिक काम करता था।

End of Feed