मुंबई में जिस रोहित आर्या ने 20 बच्चों को बनाया था बंधक, वो पुलिस एनकाउंटर में हुआ ढेर, रेस्क्यू ऑपरेशन सफल

मुंबई के पवई इलाके में आज यानी गुरुवार 30 अक्टूबर को एक हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। यहां पर मानसिक रूप से बीमार एक व्यक्ति रोहित आर्या ने एक स्टूडियो में 17 बच्चों सहित 19 को बंधक बना लिया। उसने पुलिस पर फायरिंग भी की और पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मुंबई के पवई इलाके में एक स्टूडियों के अंदर 17 बच्चों सहित 19 को बंधक बनाने वाले रोहित आर्या की मौत हो गई है। आरोपी रोहित आर्या ने बच्चों को बंधक बना लिया था और उसने पुलिस पर भी फायरिंग कर दी थी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें वह घायल हो गया और इलाज के दौरान आरोपी रोहित आर्या की मौत हो गई। गनीमत रही कि सभी बंधक सुरक्षित हैं, जिनमें एक बुजुर्ग भी हैं।

Rohit Arya Dies.

20 बच्चों को बंधक बनाने वाले रोहित आर्या की इलाज के दौरान मौत

रोहित आर्या मानसिक रूप से बीमार था। उसने पवई के आरए स्टूडियो में 17 बच्चों और दो अन्य को बंधक बना लिया था। जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और उसे पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान रोहित आर्या ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और वह घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान रोहित की मौत हो गई।

End of Feed