Mumbai News: आगे भी मनमाड-दादर स्पेशल ट्रेन की सुविधा का लुत्फ उठा सकेंगे यात्री, ट्रेन को मिल 3 महीने का एक्सटेंशन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 7, 2023, 02:10 PM IST

Mumbai News: नासिक रोड रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली मनमाड-दादर स्पेशल ट्रेन को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। पहले इस ट्रेन को जल्द बंद करने की खबरें आ रही थीं, लेकिन मध्य रेलवे की ओर से जानकारी के मुुताबिक, यह ट्रेन अब तीन महीने और इस रूट पर चलेगी। मनमाड-दादर स्पेशल अस्थायी ट्रेन के तौर पर शुरू की गई थी, जो अभी तक चल रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मनमाड-दादर स्पेशल ट्रेन की समय सीमा तीन महीने के लिए बढ़ी
  • इस ट्रेन को जल्द बंद करने की खबरें आ रही थीं
  • मनमाड-दादर स्पेशल ट्रेन को अस्थायी तौर पर किया गया था शुरू

Mumbai News: नासिक से मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य शहरों से लोग रोजाना लोकल ट्रेन से सफर करते हैं। इस रूट की सबसे चर्चित ट्रेन मनमाड-दादर स्पेशल है। नासिक के लोगों के लिए यह ट्रेन अस्थायी तौर पर शुरू की गई थी, लेकिन इसके चालू होने पर नासिक के लोगों के लिए मुंबई सहित अन्य शहरों का सफर करना काफी आसान हो गया था। हालांकि बीते कुछ वक्त से ऐसी खबरें भी आ रही थीं कि, मनमाड-दादर स्पेशल ट्रेन को जल्द बंद कर दिया जाएगा, लेकिन अब ऐसा नहीं है।

mumbai news (18)

मनमाड-दादर स्पेशल ट्रेन तीन महीने और चलेगी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

इस ट्रेन के अब बंद करने की समय सीमा को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। इस बात की जानकारी मध्य रेलवे की ओर से दी गई है। रेलवे ने बताया है कि, नासिक रोड रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली मनमाड-दादर स्पेशल ट्रेन को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। नासिक के कई यात्री मुंबई से आने-जाने के लिए इस ट्रेन का काफी इस्तेमाल करते है।

End of Feed