Mumbai News: अगले साल तक पूरी तरह से बनकर तैयार होगा नागपुर-मुंबई समृद्धि एक्सप्रेस वे, जानें खासियत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 21, 2023, 12:25 PM IST

Mumbai News: नागपुर-मुंबई समृद्धि एक्सप्रेस वे अगले साल तक तैयार हो जाएगा। अभी तक इस मार्ग का आधा हिस्सा वाहन चालकों के लिए खोला गया है। अनुमानित 701 किलोमीटर लंबे राजमार्ग का शेष 181 किलोमीटर का हिस्सा 2024 तक इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाएगा, जिससे मौजूदा 17 घंटे लंबी मुंबई-नागपुर यात्रा 10 घंटे में पूरी हो जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • नागपुर-मुंबई समृद्धि एक्सप्रेस वे अगले साल से शुरू
  • 181 किलोमीटर का हिस्सा 2024 तक इस्तेमाल किया जाएगा
  • 17 घंटे लंबी मुंबई-नागपुर यात्रा 10 घंटे में पूरी हो जाएगी


Mumbai News: नागपुर-मुंबई समृद्धि एक्सप्रेस वे के पहले चरण का उद्घाटन हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था, एक्सप्रेस मार्ग के माध्यम से दोनों बड़े शहरों के बीच संचार और वाणिज्य की संभावनाएं पैदा होगीं। अनुमानित 701 किलोमीटर लंबे राजमार्ग का शेष 181 किलोमीटर का हिस्सा 2024 तक इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाएगा, जिससे मौजूदा 17 घंटे लंबी मुंबई-नागपुर यात्रा 10 घंटे में पूरी हो जाएगी। इस परियोजना के लिए 55,335 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।

नागपुर-मुंबई समृद्धि एक्सप्रेस वे (फाइल फोटो)

नागपुर-मुंबई समृद्धि एक्सप्रेस वे (फाइल फोटो)

परियोजनाओं की प्रमुख विशेषताएं हैं, 5 फ्लाईओवर, 33 प्रमुख पुल, 274 छोटे पुल, 8 रेलवे ओवर ब्रिज, 25 इंटरचेंज, 6 सुरंगें, 189 अंडरपास, हल्के वाहनों के लिए 110 अंडरपास, जानवरों और पैदल चलने वालों के लिए 209 अंडरपास, 8 अंडरपास और वन्यजीवों के आवागमन के लिए 8 ओवरपास शामिल हैं।

End of Feed