Mumbai News: होली के दिन मुंबई मेट्रो के समय में हुआ बदलाव, जानने से लिए बढ़े पूरी खबर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 7, 2023, 06:04 PM IST

Mumbai News: होली के त्योहार को देखते हुए मुंबई मेट्रो के समय में बदलाव किया गया है। मेट्रो सुबह 15 मिनट के अंतराल पर चलेगी। मुंबई मेट्रो लाइन 2ए और 7 होली के त्योहार के दिन चालू रहेंगी। मेट्रो के समय में बदलाव की जानकारी महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से एक विज्ञप्ति जारी करके दी गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई मेट्रो के समय में बदलाव किया गया है
  • मुंबई मेट्रो लाइन 2ए और 7 होली पर चालू रहेंगी
  • यात्रियों को करना पड़ेगा मेट्रो के लिए थोड़ा इंतजार


Mumbai News: भारत में होली के त्योहार के हमेशा से धूमधाम से मनाया जाता है। रंगों के इस त्योहार को हर कोई अपने अलग और खास अंदाज में मनाता है। वहीं होली के मौके पर देश के कई राज्यों में सार्वजनिक परिवहन सुविधा प्रभावित भी होती रहती हैं। ऐसे में होली के त्योहार को देखते हुए मुंबई मेट्रो के समय में बदलाव किया गया है। होली पर यात्रियों के मेट्रो के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। मेट्रो के समय में बदलाव की जानकारी महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से एक विज्ञप्ति जारी करके दी गई है।

Mumbai News 2

होली पर मेट्रो के समय में बदलाव (फाइल फोटो)

विज्ञप्ति में कहा गया है कि, मुंबई मेट्रो लाइन 2ए और 7 होली के त्योहार के दिन चालू रहेंगी। मेट्रो सुबह 15 मिनट के अंतराल पर चलेगी। होली के दिन मेट्रो चलाने का फैसला यात्रियों की आवश्यकता को देखते हुए लिया गया है। हालांकि मेट्रो में समय का बदलाव सिर्फ दोपहर तक के लिए किया गया है।

End of Feed