Mumbai News: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को चार नवनिर्मित लेनों का उद्घाटन किया और आठ लेन वाले कोपरी रेल ओवर ब्रिज के दूसरे और अंतिम चरण को पूरा करने की घोषणा की है। यह रेल ओवर ब्रिज पूर्वी मुंबई से ठाणे जाने के लिए जरूरी यात्रा समय को कम करेगा। यहां से एक्सप्रेस हाईवे करीब 40 मिनट की दूरी पर है। कोपरी पुल ठाणे और मुंबई को जोड़ेगा है, और दोनों शहरों के बीच कनेक्टिविटी में सुधार करेगा। ठाणे की मुख्य सड़कों पर देखी गई भीड़ को कम करने में भी मदद करेगा।
कोपरी रेल ओवर ब्रिज शुरू होने वाला है (फाइल फोटो)
कोपरी रेल ओवर ब्रिज का विस्तार का काम तय समय से लगभग छह महीने पहले पूरा हो गया है। कोपरी में राजमार्ग पर लगभग एक किलोमीटर लंबी दूरी को पार करने में अब लगभग 30-45 मिनट लगेंगे क्योंकि राजमार्ग के दोनों छोरों पर 5 + 5 लेन का इस्तेमाल किया गया था। एमएमआरडीए के मेट्रोपॉलिटन आयुक्त, एसवीआर श्रीनिवास ने कहा है इसके बाद ट्रैफिक अब निर्बाध रूप से चलेगा।
