Mumbai News: मुबंई के बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) में रोजाना चलो एप और चलो कार्ड के जरिए सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। बेस्ट अंडरटेकिंग के मुताबिक, बुधवार से चलो एप और चलो कार्ड के जरिए टिकट बुक करने वालों को बसों में सवार होने में प्राथमिकता मिलेगी। इस बात की जानकारी बेस्ट की तरफ से दी गई है। वहीं परिवहन विशेषज्ञों ने इस कदम को बेहतर करार दिया है, जिसमें रोजाना 35 लाख बेस्ट बस यात्रियों में से सात लाख से कम यात्री बस टिकट खरीदने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हैं।
बेस्ट में चलो एप और चलो कार्ड वालों को खास सुविधा (फाइल फोटो)
बेस्ट पिछले कुछ हफ्तों में उपक्रम पेपर टिकटों की तुलना में टिकटिंग के डिजिटल रूप को प्रोत्साहन देने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। ताकि लोगों का सफर आसान बन सके। बेस्ट के अधिकारियों ने कहा है कि 'बेस्ट चलो एप' और 'बेस्ट चलो स्मार्टकार्ड' के माध्यम से डिजिटल रूप से किराए का भुगतान करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
