Mumbai News: गोवा से कोल्हापुर आने वाले हर वाहन की चेकिंग कर रहा है आबकारी विभाग, नए साल पर शराब ले जाने वालों की खैर नहीं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 31, 2022, 11:53 AM IST

Mumbai News: गोवा से कोल्हापुर जाने वाले हर वाहन की सख्ती से जांच की जा रही है। यह जांच नए साल को देखते की जा रही है। जिला आबकारी विभाग की टीम गोवा और कोल्हापुर के हर छोटे-बड़े वाहनों की जांच कर रही है, क्योंकि विभाग का मानना है कि साल के अंत में शहर के अंदर शराब की अवैध तस्करी बढ़ जाती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • गोवा से कोल्हापुर जाने वाले हर वाहन की सख्ती से जांच
  • नए साल को देखते हुए की जा रही है जांच
  • हर छोटे-बड़े वाहन की हो रही है चेकिंग

Mumbai News: देशभर में शनिवार और रविवार को नए साल का जश्न मनाया जाएगा। महाराष्ट्र में भी इस खास दिन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहीं जश्न के दौरान कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस ने भी कमर कस ली है। यही वजह है कि गोवा से कोल्हापुर के रास्ते महाराष्ट्र को जाने वाले हर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी जिला आबकारी विभाग ने दी है। जिला आबकारी विभाग ने गोवा से अवैध शराब को रोकने के लिए कोल्हापुर जिले को बेलगावी, सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी जिलों से जोड़ने वाली सभी प्रमुख और छोटी सड़कों पर अपनी चौकसी बढ़ा दी है।

MUMBAI NEWS (2).

शराब को लेकर आबकारी विभाग की टीम सख्त

इन रास्तों पर जिला आबकारी विभाग की पांच टीम चेक पोस्ट बनाकर गोवा से आने वाले हर छोटे-बड़े वाहनों की चेकिंग कर रही है। आबकारी विभाग के अनुसार शराब की मांग आमतौर पर साल के अंत में बढ़ जाती है और गोवा में भारतीय निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल) और अन्य शराब सस्ती मिलती है।

End of Feed