Mumbai News: मुंबई और डोंबिवली के बीच कम होगी 45 मिनट की दूरी, जल्द शुरू होने वाला है नया पुल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 25, 2023, 01:47 PM IST

Mumbai News: मुंबई से डोंबिवली आने और जाने वाले लोगों का जल्द सफर आसान होने वाला है। इस रास्ते पर बन नए फ्लाइओवर का काम जल्द खत्म होने वाला है, जिसके बाद लोगों की यात्रा में 30-45 मिनट की बचत होगी। इस नए फ्लाइओवर को मोतागांव-मनकोली सड़क संपर्क के तहत बनाया गया है। इस रास्ते को आने वाले कुछ महीने बाद आम वाहनों के लिए शुरू कर दिया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई से डोंबिवली की दूरी बहुत जल्द खत्म होने वाली
  • मोतागांव-मनकोली सड़क संपर्क शुरू होने वाला है
  • यह रास्ता कुछ महीने में आम लोगों के लिए खोला जाएगा


Mumbai News: मुंबई से डोंबिवली आने और जाने वाले वाहन यात्रियों को जल्द बड़ी राहत मिलने वाली है। इस रास्ते पर बन नए फ्लाइओवर का काम जल्द खत्म होने वाला है, जिसके बाद मुंबई से डोंबिवली आने और जाने वाले लोगों की यात्रा में 30-45 मिनट की बचत होगी। इस नए फ्लाइओवर को मोतागांव-मनकोली सड़क संपर्क के तहत बनाया गया है, जो पूरा होने के अपने अंतिम चरण में है। इस रास्ते को आने वाले कुछ महीने बाद आम वाहनों के लिए शुरू कर दिया जाएगा।

मोतागांव-मनकोली सड़क जल्द होगी शुरू (फाइल फोटो)

मोतागांव-मनकोली सड़क जल्द होगी शुरू (फाइल फोटो)

इस बाबत एमएमआरडीए के अधिकारियों को सूचित दी है। वहीं परियोजना पर काम कर रहे शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे कहते हैं कि मानसून से पहले यह नेटवर्क ट्रैफिक के लिए तैयार हो सकता है। यह परियोजना छह लेन की है, जिसकी लंबाई 1.6 किमी है और नासिक पुल मनकोली में मुंबई-नासिक राजमार्ग को मोटागांव में डोंबिवली पश्चिम के सबसे दूर के सिरे से जोड़ती है।

End of Feed