Mumbai News: पेशेवर महिलाओं को टैक्स में बड़ी छूट और राज्य की बसों के किराए में भी 50% की छूट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 10, 2023, 04:01 PM IST

Mumbai News: राज्य सरकार ने अपने बजट में महिलाओं के लिए खास सौगात पेश की है। अगले वित्तीय वर्ष से 25,000 रुपये महीने कमाने वाली महिलाओं को पेशेवर टैक्स नहीं देना होगा, जबकि सभी महिलाएं एमएसआरटीसी की बसों में आधे किराए पर सफर कर सकेंगी। गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों की हर लड़की को उसकी शिक्षा खर्च के लिए 98,000 रुपये मिलेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • राज्य सरकार ने बजट में महिलाओं की दी खास सौगात
  • बस टिकट में 50 फीसदी तक की छूट
  • टैक्सी की सीमा को भी बढ़ाया


Mumbai News: अगले वित्तीय वर्ष से 25,000 रुपये महीने तक की आय वाली महिलाओं को पेशेवर टैक्स नहीं देना होगा, जबकि सभी महिलाएं एमएसआरटीसी (महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम) की बसों में आधे टिकट किराए पर यात्रा कर सकती हैं। इसके अलावा, गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों की हर लड़की को उसकी शिक्षा खर्च के लिए 98,000 रुपये मिलेंगे। 1% स्टैंप ड्यूटी रियायत का लाभ उठाने के लिए 15 साल तक एक महिला किसी पुरुष खरीदार को अपना घर नहीं बेच सकती है, कठोर नियम को भी अब खत्म कर दिया गया है।

Mumbai News

महिलाओं को मिली कई चीजों में छूट (फाइल फोटो)

इस बात की घोषणा एकनाथ राज्य सरकार ने अपने बजट में की है, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं, श्रमिक वर्ग और वंचित परिवारों को लक्षित किया गया था। डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि, सरकार पेशेवर टैक्स के लिए छूट की सीमा को 10,000 रुपये के मासिक वेतन से बढ़ाकर 25,000 रुपये कर देगी, जिससे प्रति वर्ष 2,500 रुपये तक की बचत हो सकती है।

End of Feed