Mumbai News: लगातार देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ती जा रही है। हर कोई ईंधन के बढ़ते दाम को देखते हुए इस तरह के वाहन खरीद रहा है। वहीं सरकार भी बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए नागरिकों से इलेक्ट्रिक वाहन खरीदे की अपील करती रहती हैं। इतना ही नहीं सरकारें इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों को अपनी ओर से हर संभव सुविधा भी मुहैया करवाने में जुटी रहती हैं। यही वजह है जो हर जगह इलेक्ट्रिक वाहन को चार्ज करने के लिए ईवी चार्जिंग स्टेशन बन रहे हैं। अब नवी मुंबई में रहने वाले इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर है। शहर में भी 12 नए ईवी स्टेशन स्थापित किए गए हैं।
नए ईवी चार्जिंग स्टेशन नवी मुंबई में लगे ( प्रतीकात्मक तस्वीर)
यह 12 ईवी चार्जिंग स्टेशन महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (एमएसईडीसीएल) की ओर से लगाए गए हैं। निजी ईवी स्टेशनों की दरों की तुलना में एमएसईडीसीएल की ओर से लगाए गए चार्जिंग स्टेशनों की दरों की लागत काफी कम रखी गई है। वाहन चालकों की आसान पहुंच के लिए इन चार्जिंग स्टेशनों को मुख्य सड़कों पर स्थापित किया गया है।
