Mumbai-Nagpur Samriddhi Expressway: मुंबई से शिरडी पहुंचना हुआ आसान, इंगतपुरी तक खुला समृद्धि महामार्ग

समृद्धि महामार्ग का तीसरा फेज खुल गया है। जिसके बाद यह महामार्ग इंगतपुरी तक पहुंच गया है। इस रास्ते के खुल जाने से मुंबई से शिरडी पहुंचने में कम समय लगेगा। अब यह रास्ता करीब 5 घंटे में पूरा हो सकेगा।

Mumbai-Nagpur Samriddhi Expressway: मुंबई से शिरडी यात्रा करने वाले के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें शिरडी पहुंचने में कम समय लगने वाला है। दरअसल मुंबई-नागपुर समृद्धि महामार्ग का तीसरा फेज पूरा हो चुका है। जिसे सोमवार को आम नागरिकों के लिए खोल दिया गया है। इस फेज के खुलने के बाद समृद्धि महामार्ग इंगतपुरी तक आ गया है। जिससे अब मुंबई से शिरडी जाने वाले कम समय में ही यह रास्ता तय कर सकेंगे। समृद्धि महामार्ग का निर्माण कार्य विभिन्न चरणों में पूरा हो रहा है। यह निर्माण कार्य अब मुंबई के करीब पहुंच गया है।

mumbai-nagpur samriddhi expressway

मुंबई-नागपुर समृद्धि महामार्ग

शिरडी जाने में लगेगा कम समय

समृद्धि महामार्ग के तीसरे फेज के तहत भरवीर से इंगतपुरी के बीच का रास्ता सोमवार को खुला है। इस 25 किमी लंबे रास्ते के खुलने से वाहन चालकों का सफर आसान हो गया है। इस रास्ते के जरिए इंगतपुरी से शिरडी तक पहुंचने अब सिर्फ डेढ़ से 2 घंटे का समय लगेगा। इससे पहले यह दूरी ढाई से तीन घंटे में पूरी हुआ करती थी। वहीं मुंबई से शिरडी पहुंचने में लगने वाले समय में भी कमी हो जाएगी। पहले मुंबई से शिरडी जाने में करीब 7-8 घंटे लगते थे। लेकिन समृद्धि मार्ग के जरिए यह सफर करीब 5 घंटे में ही पूरा हो सकेगा।

End of Feed