Mumbai Nagpur Expressway: मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे पर एक्सीडेंट रोकने की अनोखी पहल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 3, 2023, 01:48 PM IST

Mumbai News: मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे पर एक्सीडेंट की घटनाओं को रोकने के लिए महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) की ओर से खास फैसला लिया गया है। एमएसआरडीसी राज्य परिवहन विभाग और राजमार्ग पेट्रोलिंग पुलिस को इंटरसेप्टर वाहन मुहैया करवाएगी। ताकि एक्सीडेंट की घटनाओं पर काबू किया जा सके।

KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे पर एक्सीडेंट को रोकने के लिए खास फैसला
  • पेट्रोलिंग पुलिस को इंटरसेप्टर वाहन मुहैया कराए जाएंगे
  • एमएसआरडीसी कराएगा सभी वाहन मुहैया

Mumbai News: मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य चल रहा है। इस एक्सप्रेसवे पर आए दिन एक्सीडेंट की कई घटना सामने आती हैं, जिसमें बहुत से लोगों की जान भी जा चुकी है। मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे का निर्माण महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) की ओर से किया जा रहा है। ऐसे में अब एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना को रोकने के लिए एमएसआरडीसी राज्य परिवहन विभाग और राजमार्ग पेट्रोलिंग पुलिस को इंटरसेप्टर वाहन देने का फैसला किया गया है।

mumbai news (16)

मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे पर चलेंगे इंटरसेप्टर वाहन

एमएसआरडीसी ने यह फैसला इसलिए लिया है, क्योंकि बीते एक महीने से भी कम समय में एक्सप्रेसवे पर कम से कम 40 एक्सीडेंट हो चुके हैं, जिसमें सात लोगों की मौत और 35 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे के चरण 1-नागपुर से शिरडी तक 520 किमी का उद्घाटन 11 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था।

End of Feed