Mumbai Monorail: मुंबई में बिजली सप्लाई में दिक्कत सेअटकी 'मोनो रेल', फंसे हुए सभी यात्रियों को निकाला गया- Video

Mumbai Monorail News: मुंबई की मोनो रेल पटरी पर फंस गई है। बताया जा रहा है कि बिजली सप्लाई में बाधा की वजह से ये ऐसा हुआ है, बचाव कार्य के दौरान सभी यात्रियों को निकल लिया गया है।

Mumbai Monorail News: मुंबई में भारी बारिश के बीच मंगलवार शाम को मैसूर कॉलोनी और भक्ति पार्क स्टेशन के बीच एक मोनोरेल ट्रेन बिजली परोक्ष तौर पर बिजली आपूर्ति में दिक्कत आने के कारण फंस गई। बचाव कार्य के दौरान सभी यात्रियों को निकल लिया गया है। फंसी ट्रेन से निकाले गए यात्रियों ने बताया कि एलिवेटेड ट्रैक पर चलने वाली ट्रेन के अंदर दहशत का माहौल था और कई लोगों ने दम घुटने की शिकायत की क्योंकि वातानुकूलन प्रणाली बंद हो गई थी।

Mumbai Monorail Update

बचाव कार्य के दौरान सभी यात्रियों को निकल लिया गया है (फोटो:X)

मुंबई मोनोरेल ने एक विज्ञप्ति में कहा कि ट्रेन में 'बिजली आपूर्ति में मामूली दिक्कत' आयी थी। मुंबई में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिससे महानगर में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

End of Feed