Mumbai: इन स्टेशनों के बीच आज नहीं चलेंगी मेट्रो, सुरक्षा कारणों की वजह से लिया गया फैसला

  • Agency by: Agency
  • Updated May 15, 2024, 05:46 PM IST

मुंबई में आज शाम छह बजे के बाद दो स्टेशनों के बीच मेट्रो सेवा बंद रहेगी। इसकी वजह से लाखों लोग प्रभावित होंगे। मुंबई मेट्रो ने यह जानकारी दी है।

Mumbai Metro: मुंबई में मेट्रो से सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर है। मुंबई में जागृति नगर और घाटकोपर स्टेशनों के बीच मुंबई मेट्रो सेवाएं सुरक्षा कारणों के मद्देनजर बुधवार शाम छह बजे से अगली सूचना तक निलंबित रहेगी।

mumbai metro

फाइल फोटो।

मुंबई मेट्रो ने दी सूचना

मुंबई मेट्रो सेवा के एक प्रवक्ता ने कहा, ''यात्रियों से अनुरोध है कि वे सूचना के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।'' शाम को घाटकोपर इलाके में होने जा रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रोड शो से पहले यह परामर्श दिया गया है।

End of Feed