Mumbai Underground Metro के दूसरे फेज के ट्रॉयल रन जल्द होंगे शुरू, जानें कब से मेट्रो में लोग कर सकेंगे सफर

Mumbai Underground Metro: मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने अंडरग्राउंड मेट्रो के दूसरे फेज के ट्रायल रन की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत आगामी कुछ सप्ताह में अंडरग्राउंड मेट्रो का ट्रायल रन बीकेसी के बजाय वर्ली तक शुरू किया जाएगा।

Mumbai Underground Metro: मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (MMRC) ने अंडरग्राउंड मेट्रो के दूसरे फेज के ट्रायल रन की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत आगामी कुछ सप्ताह में अंडरग्राउंड मेट्रो का ट्रायल रन बीकेसी के बजाय वर्ली तक शुरू किया जाएगा। मेट्रो-3 के आरे से बीकेसी के बीच मेट्रो का इंटीग्रेटेड ट्रायल रन पिछले साल के अंत से किया जा रहा है। पहले फेज में आरे से बीकेसी के बीच मेट्रो चलाने की योजना है। इसके लिए आगामी दो महीने में सभी तरह की अनिवार्य अनुमति मिलने की उम्मीद है। जुलाई तक पहले फेज में मेट्रो सेवा शुरू होने की उम्मीद है। पूरे मार्ग पर सेवाओं की शुरुआत 2024 के अंत या 2025 के शुरुआती महीनों में हो सकती है।

Mumbai Underground Metro

अंडरग्राउंड मेट्रो का ट्रायल रन (फोटो साभार - ट्विटर)

अंडरग्राउंड मेट्रो का ट्रायल रन

मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो को वर्ली तक दौड़ाने के लिए पटरी बिछाने का कार्य पहले ही पूरा हो चुका है। इस रूट पर अन्य उपकरण लगाने का काम भी लगभग पूरा किया जा चुका है। एमएमआरसी के अधिकारी के मुताबिक आरे से बीकेसी के बीच मेट्रो का ट्रायल रन अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। इस दौरान मेट्रो को 95 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाया जा रहा है और उसके सभी उपकणों की जांच की जा रही है। ट्रेन में हेवी वेट रख कर ट्रेन और उसके रूट की जांच हो रही है। इसके अलावा सिग्नलिंग सिस्टम, प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर, टेलीकम्युनिकेशन और ट्रैक की टेस्टिंग का काम भी किया जा रहा है। इसके बाद जल्द ही मेट्रो रूट की थर्ड पार्टी जांच की प्रक्रिया शुरू होगी। इस प्रक्रिया के बाद मेट्रो रेल सेफ्टी बोर्ड को फाइनल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

End of Feed