Mumbai Metro : लोकल के धक्कों से मिलेगा छुटकारा! चलने वाली है मुंबई मेट्रो; इन रूटों पर भरेंगी फर्राटा

मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमएमआरसीएल) ने मेट्रो -3 की एक्वा लाइन के पहले चरण को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस अंडरग्राउंड मेट्रो का परिचालन 1 जुलाई से शुरू होने की उम्मीद की जा रही है। फिलहाल, आरे डिपो का 99.5% निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है-

Mumbai: मुंबई मेट्रो के संचालन से कामकाजी लोगों को बड़ी सहूलियत होगी। खासकर, मुंबई लोकल पर रोजाना की धक्केमारी से भी राहत मिलेगी। आपको बता दें कि मुंबई की बड़ी आबादी लोकल ट्रेनों के जरिए आवागमन करती है। लिहाजा, इन ट्रेनों में सफर करना बेहद मुश्किल भरा रहता है। ऐसे में मुंबई मेट्रो मुंबईकरों के सफर को आसान बनाएगी। जानकारी के मुताबिक, मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमएमआरसीएल) ने मेट्रो -3 की एक्वा लाइन के पहले चरण को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस अंडरग्राउंड मेट्रो का परिचालन 1 जुलाई से शुरू होने की उम्मीद की जा रही है। फिलहाल, आरे डिपो का 99.5% निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। इस लाइन पर ट्रेनें आरे और बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) के बीच संचालित की जाएंगी। एमएमआरसीएल ने पहले ही इसका टेस्ट शुरू कर दिया है और जल्द ही परीक्षणों और कमीशनिंग के सभी पहलुओं की टेस्टिंग करने के लिए अनुसंधान, डिजाइन और मानक संगठन (आरडीएसओ) को आमंत्रित किया है।

mumbai metro

आरे मेट्रो का 99.5% काम पूरा

30 हेक्टेयर में फैला हुआ डिपो

End of Feed