Mumbai Metro Latest News: मुंबई मेट्रो ने लाइन 2ए (Line 2A) और लाइन सेवन (Line 7) की टिकटों के दाम का ऐलान कर दिया है। दोनों लाइन्स पर किराया 10 रुपए से 50 रुपए के बीच रहेगा और ये रकम मेट्रो में किए जाने वाले सफर पर निर्धारित रहेगी।
तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)
किसे देना होगा कितना चार्ज?
जानकारी के मुताबिक, तीन किमी तक की दूरी के लिए 10 रुपए, तीन से 12 किमी तक के लिए 20 रुपए, 12-18 किमी तक के लिए 30 रुपए, 18-24 किमी तक के लिए 40 रुपए और 24-30 किमी तक की दूरी के लिए आपको 50 रुपए देने पड़ेंगे।Line 2A Route & Stations
लाइन 2ए महाराष्ट्र के मुंबई में दहिसर को अंधेरी पश्चिम डीएन नगर से कनेक्ट करेगी। यह 18 किमी से लंबी लाइन है, जिसमें 17 स्टेशंस पड़ेंगे। ये इस प्रकार हैं: अंधेरी (वेस्ट), पहाड़ी गोरेगांव, लोवर मलाड, मलाड (पश्चिम), एकसार, मंडपेश्वर, कंदरपाड़ा, ऊपरी दहिसर और दहिसर (पूर्व), लोअर ओशिवारा, गोरेगांव (वेस्ट), वलनाई, दहनुकरवाड़ी, कांदिवली (वेस्ट), पहाड़ी स्टेंशन्स में एकसार और बोरीवली (वेस्ट)।Line 7 Route & Stations
वहीं, दहिसर पूर्व को अंधेरी पूर्व से मिलाने वाली लाइन सेवन (Line 7) साढ़े 16 किमी लंबी है, जिसमें 13 स्टेशन्स पड़ते हैं। इसके तहत गुंडवली, मोगरा, जोगेश्वरी (ईस्ट), गोरेगांव (पूर्व), आरे, डिंडोरी, कुरार, अकुरली, पोइसर, मगथाने, देवीपाड़ा, राष्ट्रीय उद्यान और ओवरीपाड़ा हैं। अंधेरी में लाइन वन और लाइन 2ए पर जेवीएलआर पर लाइन सिक्स के लिए इंटरचेंज रहेगा।यह भी जान लीजिए आप...
वैसे, दहिसर दोनों रूट्स के लिए कॉमन स्टेशन के रूप में काम करेगा। ऐसे में जिन लोगों को डीएन नगर और अंधेरी ईस्ट जाना होगा, वे यहां से मेट्रो चेंज कर के जा सकेंगे। बता दें कि इस रूट का मेन मकसद न्यू लिंक रोड और दहिसर पूर्व से डीएन नगर के बीच ट्रैफिक को कम और कंट्रोल करना है।
