Mumbai Metro Rail Line: मुंबई मेट्रो की नई लाइन का पीएम मोदी 19 तारीख को उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी नई मुंबई मेट्रो लाइन 2ए और लाइन 7 का उद्घाटन करेंगे। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मेट्रो लाइन का निर्माण 12,600 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।
कहां से कहां चलेगी मेट्रो
लाइन 2ए अंधेरी वेस्ट में दहिसर से डीएन नगर तक चलेगी। यहा 18 किलोमाटर लंबी रूट है, जिसपर 17 स्टेशन बनाए गए हैं। यह मेट्रो अंधेरी (वेस्ट), पहाड़ी गोरेगांव, लोवर मलाड, मलाड (पश्चिम), एकसार, मंडपेश्वर, कंदरपाड़ा, ऊपरी दहिसर और दहिसर (पूर्व), लोअर ओशिवारा, गोरेगांव (वेस्ट), वलनाई, दहनुकरवाड़ी, कांदिवली (वेस्ट), पहाड़ी स्टेंशन्स में एकसार और बोरीवली (वेस्ट) स्टेशनों पर रूकेगी।
दूसरी रूट
लाइन 7 दहिसर ईस्ट से गुंडवली, अंधेरी ईस्ट तक चलेगी। यह लाइन साढ़े 16 किलोमीटर लंबी है। इस लाइन पर 13 स्टेशन बना गए हैं। गुंडवली, मोगरा, जोगेश्वरी (ईस्ट), गोरेगांव (पूर्व), आरे, डिंडोरी, कुरार, अकुरली, पोइसर, मगथाने, देवीपाड़ा, राष्ट्रीय उद्यान और ओवरीपाड़ा मेट्रो स्टेशन पर यह मेट्रो रूकेगी।
10-10 मिनट के अंतराल पर मेट्रो
मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) के अनुसार, छह कोच वाली मेट्रो सेवा पीक समय के दौरान आठ मिनट में मिलेगी। वहीं नॉन-पीक ऑवर्स के दौरान 10 मिनट के अंतराल पर चलेगी।
कितने का टिकट
दोनों नई लाइनों के लिए टिकट 10 रुपये से लेकर 50 रुपये तक होंगे। कीमतें पूरी तरह से दूरी के आधार पर तय की गई हैं।
- 0-3 किमी के लिए- 10 रुपये
- 3-12 किमी के लिए- 20 रुपये
- 12-18 किमी के लिए- 30 रुपये
- 18-24 किमी के लिए- 40 रुपये
- 24-30 किमी के लिए- 50 रुपये
