Mumbai Local को लगेंगे आधुनिकता के पंख, AC के साथ ही ऑटोमैटिक दरवाजे बनेंगे पहचान

महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार मुंबई के माणुस को एक खास गिफ्ट देने की योजना बना रही है। इस योजना के तहत, मुंबई की जीवनरेखा मानी जाने वाली लोकल ट्रेनों को आधुनिक बनाया जाएगा और उन्हें एसी में बदला जाएगा।

आमची मुंबई की लोकल ट्रेनों में सुधार के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने बताया कि मुंबई लोकल ट्रेनों को मेट्रो जैसी सुविधाओं से लैस किया जाएगा, जिसमें पूरी तरह से एसी कोच और ऑटोमैटिक दरवाजे शामिल होंगे।

Mumbai Metro Facelift

मुंबई लोकल में मिलेगी मेट्रो जैसी सुविधा (फोटो - AI Image)

मुख्यमंत्री ने रविवार को महाराष्ट्र विधानसभा में यह घोषणा की, जहां फडणवीस ने मुंबई के दैनिक यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित यात्रा का आश्वासन दिया। यह कदम 9 जून को हुई एक ट्रेन दुर्घटना के बाद उठाया गया, जिसमें पांच लोगों की जान चली गई थी। फडणवीस ने कहा कि खुले दरवाजों वाली भीड़भाड़ वाली लोकल ट्रेनों में दुर्घटनाएं होती हैं, जबकि मेट्रो ट्रेनों में ऑटोमैटिक दरवाजे और एसी सुविधा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करती है।

End of Feed