मुम्बई कस्टम ने 53 किलो सोना पकड़ा, कीमत 28 करोड़, चार गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 13, 2022, 02:11 PM IST

मुंबई कस्टम की गिरफ्त में चार लोग पकड़े गए हैं। इनके पास से 28 करोड़ से अधिक कीमत का सोना बरामद किया गया है।

मुम्बई कस्टम को बड़ी कामयाबी मिली है। कस्टम विभाग ने 53 किलो सोना पकड़ा है जिसकी कीमत 28 करोड़ से ज्यादा की है। इस मामले में 4 आरोपियों को कस्टम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए दो आरोपियों के पास से चौदह चौदह किलो सोना तीसरे के पास से 13 किलो सोना और चौथे के पास से 12 किलो सोना मिला है। चारों ही आरोपियों से पुछताछ में पता चला को इन्हें कुछ समय पहले ही विदेश भेजा गया था। इनका काम सिर्फ गोल्ड की सुरक्षित डिलीवरी करना था। जिसकी एवज में इन्हें मोटी रकम मिलती थी।चारों आरोपी दोहा से एक ही फ्लाइट से आ रहे थे

crime

सोने की तस्करी करने वाले चार गिरफ्तार

खास तरीके से सोने की तस्करी

End of Feed