Mumbai Crime News: महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक पत्नी का खतरनाक चेहरा सामने आया है। पुलिस ने 19 साल की एक महिला को अपने पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि आरोपी महिला की शख्स के साथ इसी साल एक महीने पहले शादी हुई थी। पुलिस ने बताया है कि उसने पति का गला दबाकर उसको मौत के घाट उतार दिया है। घटना औरंगाबाद के गेवराई तालुका के निपानी-जवालका टांडा गांव की है।
पत्नी ने की पति की हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मृतक की पहचान पांडुरंग चव्हाण (22) के रूप में हुई है, जबकि उसकी आरोपी पत्नी का नाम शीतल है, जो पौलाचीवाड़ी की रहने वाली है। इस जोड़े की 14 अक्टूबर को शादी हुई थी। आरोपी महिला ने कथित घटना को 7 नवंबर को अंजाम किया था, शक के आधार पर मृतक के माता-पिता ने पुलिस में केस दर्ज करवाया था।
