अफेयर के चक्कर में कातिल बनी पत्नी, प्रेमी संग उतार दिया पति को मौत के घाट

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 2, 2022, 12:40 PM IST

Mumbai Crime News: औरंगाबाद में एक पत्नी ने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया है। पत्नी ने धारदार हथियार से पति की हत्या की। फिर सबूत नष्ट करने के लिए प्रेमी की मदद ली। पुलिस को गुमराह करने के लिए महिला ने पति की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • औरंगाबाद में एक पत्नी ने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया
  • पत्नी ने धारदार हथियार से पति की हत्या कर दी
  • सबूत नष्ट करने के लिए प्रेमी की ली मदद


Mumbai News: महाराष्ट्र के औरंगाबाद में पति-पत्नी के रिश्ते को ताड़-ताड़ कर देने वाली घटना सामने आई है। औरंगाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सोमवार को 32 वर्षीय महिला को अपने पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया। उसने अपने 25 साल के प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया है। शातिर महिला ने पति की हत्या करने के बाद उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश भी की।

Mumbai News

पत्नी ने की पति की हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

आरोपी महिला की पहचान सारिका के रूप में हुई है, जबकि उसके प्रेमी का नाम सागर है। सारिका ने सागर के साथ मिलकर अपने 45 साल के पति विजय की हत्या की है। मामले पर पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा है कि, सागर ने विजय के शव को फेंकने और सबूत नष्ट करने में अहम भूमिका निभाई है।

End of Feed