Mumbai Crime News: खिलौने वाली बंदूक दिखाकर लोगों को लूटने वाला शातिर ऐसे पकड़ा गया, किया ये खुलासा

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 7, 2022, 12:17 PM IST

Mumbai Crime News: मुंबई में एक शख्स ने खिलौने वाली बंदूक दिखाकर ज्वेलरी की दुकान से 10 लाख रुपये की गहनों की लूट की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शख्स ज्वेलरी की दुकान में ग्राहक बनकर घुसा था और फिर उसने खिलौने वाली बंदूक दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • खिलौने वाली बंदूक दिखाकर ज्वेलरी की दुकान में लूट
  • खिलौने वाली बंदूक दिखाकर लूटे 10 लाख के गहने
  • आरोपी शख्स ज्वेलरी की दुकान में घुसा था ग्राहक बनकर

Mumbai Crime News: मुंबई में लूटपाट का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कैब ड्राइवर खिलौने वाली बंदूक से डराकर लोगों से लूटपाट की घटना को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। नालासोपारा पुलिस ने रविवार को 25 साल के एक शख्स को खिलौने की बंदूक का इस्तेमाल कर एक जौहरी को लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कमलेश रामानंद गुप्ता के रूप में हुई है, जो ठाणे जिले के दिवा में रहता है।

MUMBAI NEWS

खिलौने वाली बंदूक दिखाकर ज्वैलरी की दुकान में लूट

पुलिस ने बताया है कि, आरोपी कैब ड्राइवर है, उसने कथित तौर पर 26 नवंबर को नालासोपारा में नेकलेस ज्वेलरी स्टोर से खिलौने की बंदूक का इस्तेमाल कर 10 लाख रुपये के गहनों की लूट की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने लूट की घटना को अंजाम देने के लिए 24 नवंबर को जौहरी की दुकान के आसपास का अध्ययन किया था।

End of Feed