Mumbai Crime News: पति और पत्नी का रिश्ता जितना प्यारा होता है, उतना ही कभी-कभी खतरनाक बन जाता है। अक्सर पति-पत्नी की रिश्ते को ताड़-ताड़कर देने वाली घटना सुनने को मिलती रहती है। अब एक बार फिर से इस रिश्ते का एक दर्दनाक रूप देखने को मिला है, जहां एक सनकी पति ने अपनी पत्नी पर दिन दहाड़े चाकू से कई वार कर दिए है। घटना मुंबई के चर्चगेट रेलवे स्टेशन की है। घटना के तुरंत बाद चर्चगेट गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
चर्चगेट स्टेशन पर पत्नी को चाकू घोंपने वाला शख्स गिरफ्तार।
आरोपी की पहचान रोशन नाइक के तौर पर हुई है, जिसकी उम्र 39 साल है और वह पेशे से वेल्डर है। जीआरपी ने बताया है कि, आरोपी रोशन ने अपनी पत्नी को दो बार चाकू मारा। घटना के तुरंत बाद घायल हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला बुरी तरह घायल हो गई।
अंतिम संस्कार से वापस लौट रहे थे पति-पत्नी
जीआरपी अधिकारियों के अनुसार, घटना रविवार शाम 4 बजे की है जब आरोपी पति और पीड़ित पत्नी एक अंतिम संस्कार से वापस अपने घर लौट रहे थे। पुलिस ने बताया है कि, महिला और आरोपी की शादी को 20 साल हो चुके हैं, दोनों के दो बच्चे हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। बच्चों की शादी के बाद से महिला आरोपी पति से पिछले 5 महीने से अलग रह रही थी। जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि, रविवार को अंतिम संस्कार से लौटते वक्त दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया, जिसके बाद महिला के बहनोई ने रोशन को थप्पड़ मार दिया। उस वक्त रोशन वहां से चला गया।
इस तरह पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी पति
थोड़ी देर बाद वह चाकू खरीदकर चर्चगेट स्टेशन पर पत्नी का इंतजार कर रहा था। महिला के स्टेशन पर पहुंचते ही रोशन ने उसके पेट में दो बार चाकू मारा दिया। जब वह भाग रहा था तभी प्लेटफार्म पर खड़े पार्किंग स्टाफ ने रोशन को पकड़ लिया और पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी घायल महिला को गोकुलदास तेजपाल अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। जीआरपी के एक अधिकारी ने कहा है कि, हमने रोशन को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया है और मामले की आगे जांच कर रहे हैं।
