Mumbai Crime News: मुंबई के लालबाग इलाके से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक घर से महिला की डिकम्पोस्ड लाश बरामद हुई है। महिला का शव घर की अलमारी में एक प्लास्टिक के बैग के अंदर मिला है। मामला सामने आने के बाद पुलिस भी हैरान है। अधिकारियों को महिला की हत्या का शक उसकी 22 साल की बेटी पर ही है। हालांकि, हत्या की वजह अभी साफ नहीं है। पुलिस ने महिला की बेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
मुंबई के लालबाग इलाके से बरादम हुई महिला की लाश
मुंबई पुलिस ने बताया कि लालबाग इलाके में प्लास्टिक की थैली में सड़ी-गली लाश मिलने वाली महिला की पहचान वीना प्रकाश जैन के रूप में हुई है। उसके हाथ और पैर के कुछ हिस्सों को काट दिया गया था। उसकी बेटी से पूछताछ की जा रही है। कालाचौकी पीएस में मामला दर्ज किया गया है।
