मुंबई में कैब ड्राइवर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, बेटा न सौंपने से पति ने खोया आपा

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 03:07 PM IST

Mumbai Crime News: एक टैक्सी चालक ने अपनी पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी है। महिला आरोपी पति को छोड़ दूर अपने बेटे के साथ रहने लगी थी। आरोपी ने महिला से बेटे को सौंपने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया, जिससे गुस्से में आकर उसने अपनी पत्नी तो मौत के घाट उतार दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • टैक्सी चालक ने अपनी पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या की
  • महिला आरोपी पति को छोड़ दूर अपने बेटे के साथ रहने लगी थ
  • बेटा सौंपने को लेकर आरोपी ने महिला को मौत के घाट उतारा

Mumbai Crime News: मुंबई पुलिस ने 36 वर्षीय एक टैक्सी चालक को गिरफ्तार किया है। उसपर अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप है। घटना चेंबूर की प्रगति राहुल कॉलनी की है। आरोपी की पहचान इकबाल शेख के तौर पर हुई है, जबकि मृत महिला का नाम रूपाली चंदनशिवे था। तिलक नगर पुलिस के अनुसार, रूपाली छह महीने पहले अपने पति इकबाल से अलग होने के बाद दो अन्य महिलाओं के साथ प्रगति राहुल कॉलनी इलाके में एक कमरा शेयर कर रह रही थी। उसका दो साल का बेटा अली उसके साथ रह रहा था।सोमवार को इकबाल रूपाली के पास अपना बेटे लेने के लिए आया। जब उसने बेटा देने से इनकार कर दिया तो इकबाल ने चाकू से गोदकर रूपाली की हत्या कर दी। रूपाली के परिवार ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से रूपाली और इकबाल के संबंध तनावपूर्ण थे। दोनों के बीच अकसर विवाद होता था।

mumbai cab driver murder

मुंबई में कैब ड्राइवर ने की हत्या

महिला ने बेटा देने से किया इनकार

मामले की जांच कर रही पुलिस ने कहा है कि घटना से एक दिन पहले इकबाल और रूपाली ने फोन पर बहस की। इकबाल ने उसके पास वापस आने को कहा, जिसपर रूपाली ने इनकार कर दिया और तलाक के लिए कहने लगी। इकबाल ने उसे तलाक देने से इनकार कर दिया और कहा कि वह बेटे अली को उसे सौंप दे। रूपाली ने यह कहते हुए मना कर दिया कि वह किसी भी हाल में ऐसा नहीं करेगी। गुस्से में इकबाल सोमवार रात करीब 10 बजे उसके घर पहुंचा और जोर-जोर से चिल्लाने लगा। जब महिला ने बेटा देने से मना किया, तो इकबाल ने चाकू से पत्नी की गर्दन रेत दी और भाग गया।

End of Feed