Mumbai Crime News: सनकी बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को बेरहमी से पीटा, गंभीर चोट के बाद मारा लकवा

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 17, 2022, 01:49 PM IST

Mumbai Crime News: मुंबई में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। एक सनकी बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड को इतना पीटा है कि वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके आधे शरीर को लकवा मार गया। इस घटना में पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड और उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • एक सनकी बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड को बेरहमी से पीटा
  • उसे इतना पीटा कि उसके आधे शरीर पर लकवा मार गया
  • आरोपी बॉयफ्रेंड और उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज

Mumbai Crime News: दिल्ली के श्रद्धा वाकर हत्याकांड ने देशभर में हर किसी को हैरान कर दिया है। उसके बॉयफ्रेंड ने उसकी हत्या कर शव के टुकड़े कर दिए। अब मुंबई में भी एक बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ हैवानियत दिखाई है। 24 वर्षीय बीएमएम स्नातक और बीपीओ महिला कर्मचारी अस्पताल में जिंदगी-मौत की जंग लड़ रही है। उसके बॉयफ्रेंड ने उसे इतनी बेरहमी से पीटा कि वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसको लकवा मार गया है। गर्लफ्रेंड के साथ बर्बरता दिखाने पर पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड को हिरासत में ले लिया है।

Mumbai Crime

बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को बेरहमी से पीटा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पीड़िता का नाम प्रियांगी है। पुलिस ने बताया है कि शनिवार रात दहिसर में एक कॉमन फ्रेंड की बिल्डिंग की छत पर बॉयफ्रेंड अमेय दरेकर (25) के हमले से प्रियांगी की रीढ़ की हड्डी में कई फ्रैक्चर हो गए। सिर में चोट आई है और कमर के नीचे लकवा मार गया है। घटना के बाद अमेय ने अपनी मां के साथ रविवार को सुबह करीब 8 बजे बेहोश प्रियांगी को उसके मलाड (ई) स्थित घर पर छोड़ा था।

End of Feed