बीमा पॉलिसी एजेंट बन दो महिला करती रहीं एक महिला के साथ 4 साल तक ठगी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 05:01 PM IST

मुंबई में एक महिला और उसके बेटे के साथ हैरान कर देने वाली ठगी की घटना हुई है। मां-बेटे को इस ठगी का पता चलने में चार साल से ज्यादा का वक्त लग गया। पीड़ित महिला को अपने दिवंगत पति की बीमा पॉलिसी के पैसे लेना चाहती थी, लेकिन दो महिलाओं और वकील ने उसके साथ 27.67 रुपये की ठगी की है।

KEY HIGHLIGHTS
  • एक महिला और उसके बेटे के साथ हैरान कर देने वाली ठगी की घटना हुई है
  • चार साल से दोनों ठगी का शिकार हो रहे थे
  • दो महिलाओं और वकील ने उसके साथ 27.67 रुपये की ठगी की

Mumbai Crime News: मुंबई के मुलुंड (पश्चिम) में एक ठगी की हैरान कर देने वाली घटना देखने को मिली है। एक 63 वर्षीय महिला और उसके बेटे को यह पता चलने में चार साल से ज्यादा का समय लगा कि, एक बीमा कंपनी के दो अधिकारी और एक वकील जिन्हें ठग रहे थे। पीड़ित महिला को अपने दिवंगत पति की बीमा पॉलिसी के 79.73 रुपये लेने थे, लेकिन इस पॉलिसी को भुनाने के चक्कर में पीड़ित महिला और उसके बेटे के साथ 27.67 रुपये की ठगी हुई है।

mumbai fraud

मुंबई में महिला के साथ फ्रॉड

पुलिस के अनुसार, साल 2018 में पीड़ित महिला को दिल्ली से एक महिला का फोन आया, जिसने कहा कि, उनके पति ने जो पॉलिसी ली है, वे मैच्योर हो गई है और इस पॉलिसी में पीड़िता को नॉमिनी बनाया गया है। महिला ने उसे बताया कि, पहले उसे कुछ टैक्स और प्रीमियम का भुगतान करना होगा।

End of Feed