Mumbai Crime News: देशभर में शादी का सीजन चल रहा है। ऐसे में शादी वाले घरों और जगहों पर कीमती जेवर सहित अन्य चीजें मौजूद हैं। इन चीजों का अगर कोई ख्याल न रखे तो चोरी होने का भी डर बना रहता है। इन दिनों महाराष्ट्र के मुंबई नासिक में ऐसे ही चोर घूम रहे हैं, जो शादियों में घूसकर गहने सहित अन्य कीमती सामना चोरी कर गायब हो जाते हैं। अब तक अकेले नासिक में एक हफ्ते के अंदर तीन शादियों से कीमती सामना और गहने चोरी हो चुके हैं, जिनकी कीमत 8 लाख रुपये की है। पुलिस चोरी करने वाले आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
शादियों में हो रही चोरी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
गुरुवार को एक 46 साल की महिला ने पंचवटी पुलिस थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई। उसने आरोप लगाया है कि, एक शादी में उसके 70,000 रुपये नकद, एक सेलफोन और सोने-चांदी के गहने चोरी हो चुके हैं। वहीं बुधवार को एक मैरिज लॉन से 4.56 लाख के गहनों की चोरी होने की घटना सामने आई है।
