Mumbai News: एक गुब्बारे ने ले ली दस साल के मासूम की जान, मुंबई की ये वारदात जानकर हो जाएंगे हैरान

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 12, 2022, 02:34 PM IST

Mumbai News: मुंबई की कंदरपाड़ा झील में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। एक 10 साल के बच्चे का झील में पैर फिसल गया और वह डूब गया है। मासूम बच्चा चौथी कक्षा में पढ़ता था। वह अपने दोस्तों के साथ स्कूल के बाद घर जा रहा था। झील में रंग-बिरंगे तैरते गुब्बारों को उठाने के चक्कर में वह डूब गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई की कंदरपाड़ा झील में एक दर्दनाक हादसा हुआ
  • एक 10 साल के बच्चे का झील में पैर फिसल गया
  • झील में रंग-बिरंगे तैरते गुब्बारों को उठाने के चक्कर में वह डूब गया

Mumbai Crime News: कंदरपाड़ा झील पर रंग-बिरंगे तैरते गुब्बारों को उठाने की कोशिश में शुक्रवार की शाम एक 10 वर्षीय स्कूली छात्र फिसल कर पानी में गिर गया और डूब गया है। बच्चे की पहचान शिव नारायण बॉट के रूप में हुई है। एमएचबी कॉलोनी पुलिस और फायर ब्रिगेड दल की ओर से बाहर निकालने से पहले वह बच्चा 45 मिनट से ज्यादा समय तक पानी के मौजूद था। घटना शुक्रवार शाम 6:20 बजे की है जब कक्षा चार का छात्र शिव अपने दोस्तों के साथ स्कूल से घर लौट रहा था। संयोग से एक कपल घटनास्थल से गुजर रहा था। इस दौरान शिव के दोस्तों ने कपल से मदद मांगी लेकिन उन्होंने नजरअंदाज कर दिया और चले गए।

mumbai news

झील में डूबने से मासूम की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)

मामले पर एमएचबी पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि, शिव और उसके दोस्त स्कूल जाने के लिए तीन अलग-अलग रास्ते अपनाते थे। शुक्रवार को उन्होंने कंदरपाड़ा झील का रास्ता लिया था। एमएचबी पुलिस स्टेशन के पीएसआई संदीप गोराडे ने कहा है कि, शिव के साथ गए तीन लड़कों ने उन्हें बताया कि, जब वे स्कूल से घर जा रहे थे, तो उन्होंने झील में कुछ गुब्बारे तैरते देखे, जो जरी मारी मंदिर के बगल में है।

End of Feed