मुंबई में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, विदेशी नागरिकों को नकली दवाइयां बेचने वाले 8 गिरफ्तार

मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट-9 ने अंबोली इलाके में एक अंतरराष्ट्रीय ठगी में शामिल फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। इस सेंटर के जरिए से विदेशी नागरिकों, खासकर अमेरिका में रहने वालों को नकली दवाइयां बेची जा रही थीं। मामले में आठ लोग गिरफ्तार हुए हैं, जबकि मुख्य आरोपी और कुछ अन्य अब भी फरार हैं।

Mumbai News: मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट-9 ने अंबोली इलाके में एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ठगी का हिस्सा था। इस कॉल सेंटर के जरिए विदेशी नागरिकों, विशेषकर अमेरिका में रहने वालों को नकली वियाग्रा और अन्य दवाइयां बेचकर धोखा दिया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी सहित दो लोग अभी भी फरार हैं।

Fake call center selling counterfeit medicines to US citizens busted (Representative photo: Canva)

अमेरिकी नागरिकों को नकली दवाइयां बेचने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश (सांकेतिक फोटो: Canva)

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में मोहम्मद आमिर इकबाल शेख (40), माहिर इकबाल पटेल (26), मोहम्मद शबीब मोहम्मद खलील शेख (26), मोहम्मद अयाज परवेज शेख (26), आदम एहसानुल्लाह शेख (32), आर्यन मुशफ्फिर कुरैशी (19), अमान अजीज अहमद शेख (19) और हश्मत जामिल जरीवाला (29) शामिल हैं। वहीं मुख्य आरोपी मुजफ्फर शेख (43) अपने साथी आमिर मणियार और कुछ अन्य लोगों के साथ अभी फरार है। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीमें उन्हें पकड़ने के लिए सक्रिय रूप से खोज अभियान चला रही हैं।

End of Feed
Latest News

Sawan First Somwar 2026 Today: सावन का पहला सोमवार आज, इस विधि से करें भोलेबाबा की पूजा, जानें दिनभर के शुभ मुहूर्त और व्रत के नियम

Aaj Ka Panchang: आज सावन के पहले सोमवार पर इस मुहूर्त में करें पूजा, पंचांग से जानिए शुभ-अशुभ समय

CWG 2026 Closing Ceremony: अलविदा ग्लास्गो! 2030 में अहमदाबाद में 'शताब्दी' राष्ट्रमंडल खेलों में होगी मुलाकात, भारत ने वंदेमातरम-वसुधैव कुटुंबकम उद्धोष के साथ दिया दुनिया को न्यौता

Gujarat News: गांव तक नहीं पहुंची एंबुलेंस तो ग्रामीण बने सहारा, झोली में प्रसूता को उठाकर तेज बहाव वाली नदी पार कर पहुंचाया अस्पताल

नए युग की शुरुआत, समापन समारोह के दौरान अहमदाबाद को मिलेगी शताब्दी राष्ट्रमंडल खेलों की कमान