मुंबई : सीआरपीएफ जवान और एक निजी बैंक के कर्मचारी के बीच हॉट टॉक का वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में अनुराधा वर्मा नाम की एक निजी बैंक कर्मचारी, कथित तौर पर एक भारतीय सेना के जवान को लोन से संबंधित फ़ोन कॉल के दौरान कथित तौर पर अभद्र भाषा में बात करते हुए दिखाया गया है। महिला की अभ्रद भाषा और धमकियों से सोशल मीडिया पर आक्रोश पैदा कर दिया है। अपमान और कठोर टिप्पणियों से भरी इस बातचीत को लेकर बैंक ने एक स्पष्टीकरण जारी कर कहा है कि महिला उनकी कर्मचारी नहीं है।
(सांकेतिक फोटो)
महिला ने कहे अपशब्द
वीडियो क्लिप में महिला जवान को कहती है "अगर तुम पढ़े-लिखे होते, तो किसी अच्छी कंपनी में काम कर रहे होते, लेकिन तुम्हें तो सीमा पर भेज दिया गया है। इसीलिए तुम्हारे बच्चे विकलांग पैदा होते हैं और तुम्हारे जैसे लोग शहीद हो जाते हैं। महिला कहती है मैं भी एक सैनिक परिवार से हूं, तो तुम मुझे क्या सिखाओगे? अगर तुम सच में किसी बड़े परिवार से होते तो 15-16 लाख रुपये का कर्ज नहीं लेते। तुम कर्ज़ लेकर जी रहे हो और मुझे सलाह देने की कोशिश कर रहे हो? इस पर जवान ने कहा कि मैं तुम्हें बताता कि मैं क्या कर सकता हूं।
सोशल मीडिया और 'एक्स' पर साझा किए गए वीडियो में महिला खुद को तथाकथित एचडीएफसी बैंक का कर्मचारी बताती है। हालांकि, इस दावे का बैंक ने खंडन किया है। एचडीएफसी बैंक के प्रवक्ता ने अब वायरल हो रहे ऑडियो वीडियो पर टिप्पणी करते हुए कहा, "हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि ऑडियो क्लिप में दिख रही महिला बैंक की कर्मचारी नहीं है। वीडियो में दिख रहा आचरण न तो स्वीकार्य है और न ही एचडीएफसी बैंक के मूल्यों को दर्शाता है।
