Water Cut: मुंबई और ठाणे के लोग पानी का इस्तेमाल करें ध्यान से, 30 अप्रैल तक होगी पानी की कटौती

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 30, 2023, 12:43 AM IST

Water Cut:वॉटर टनल के लीकेज के कारण करीब पांच महीने से प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा था। आखिरकार, बीएमसी ने अब उस लीकेज की मरम्मत करने का फैसला किया है।

Water Cut in Mumbai & Thane:मुंबई में बीएमसी डिजास्टर कंट्रोल ने लोगों से अपील की है कि वे अगले कुछ दिनों तक कम से कम पानी का इस्तेमाल करें और निकाय अधिकारियों का सहयोग करें, बताते हैं कि हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रही है, जिसके बाद बीएमसी अब लीकेज ठीकर करने जा रही है जिसके चलते इस पीरियड में पानी की कटौती की जाएगी।

Water Crisis in mumbai & thane

मुंबई और ठाणे के लोग पानी का कम इस्तेमाल करें

मुंबई में 15% पानी की कटौती 31 मार्च से शुरू होगी और 30 दिनों तक चलेगी भांडुप कॉम्प्लेक्स में, जल उपचार सुविधा के लिए पानी ले जाने वाली एक सुरंग क्षतिग्रस्त हो गई। मुंबई की 65% से अधिक पानी की आपूर्ति जल ट्रीटमेंट सुविधा (water treatment facility) से होती है, जिसमें उपनगर भी शामिल हैं। उपचार के लिए भांडुप परिसर में पानी पहुंचाने के लिए 5,500 मिमी व्यास, 15 किमी लंबी सुरंग का उपयोग किया जाता है।

End of Feed